LAPARVAHI: नर्स ने घाव पर टांके लगाने की बजाय लगाया फेविक्विक, निलंबित

हावेरी। कर्नाटक के हावेरी जिले के एक सरकारी अस्पताल में एक नर्स ने घाव पर टांके लगाने की जगह फेविक्विक लगा दिया। मामला मीडिया में प्रकाशित होने के बाद राज्य सरकार ने नर्स को निलंबित कर दिया है।

यह निर्णय बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। यह घटना 14 जनवरी को हावेरी जिले के अडूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी, जहां सात वर्षीय बच्चे के घाव पर फेविक्विक का इस्तेमाल किया गया था।

यह है पूरा मामला

14 जनवरी को सात वर्षीय गुरुकिशन अन्नप्पा होसामानी के गाल पर गहरे घाव से खून बह रहा था। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इस दौरान नर्स ने घाव पर टांके लगाने के बजाय फेविक्विक लगा दिया। माता-पिता ने नर्स का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह कह रही थी कि वह वर्षों से ऐसा करती आ रही है और टांके लगाने से बच्चे के चेहरे पर स्थायी निशान पड़ सकते हैं। इस वीडियो के बाद माता-पिता ने अस्पताल में आधिकारिक शिकायत दर्ज की। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर नर्स को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले की जांच अभी चल रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई