कमीशन और बोनस देने का झांसा देकर महिला समूहों से लाखों की ठगी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

धमतरी। ग्रामीण महिलाओं को कृषि लोन की राशि निकालकर देने पर प्रतिशत कमीशन व प्राफिट में बोनस देने का झांसा देकर 26.59 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस के अनुसार रूद्री थाना क्षेत्र के ग्राम मरादेव निवासी सरला नेताम पति धन्नू उम्र 48 वर्ष गांव में किराना की दुकान चलाती है।

वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में ग्राम नारागांव जिला बालोद निवासी सरिता करियाम उसका पति चन्द्रहास करियाम व खोरबाहरा निषाद के साथ मरादेव पहुंच सरला से संपर्क कर चार-पांच महिलाओं का समूह बनाने के लिए कहते हुए आज-कल बैंक समूह को कृषि कार्य के नाम से बिना ब्याज के लोन देने की बात बताई। लोन दिलाने पर उक्त लोन की राशि को उन्हें दे देने पर 10 प्रतिशत राशि वापस कर बाकी का पैसा बड़ा बिजनेस में लगाने की बात कही।

लोन के बदले 10 प्रतिशत व बिजनेस में लगाने के लिए दिए गए रकम के बदले फायदा होने पर बोनस मिलना बताया गया। उक्त लोगों के बताए अनुसार गांव के रंजिता नेताम, ओमिन मरकाम, कलेन्दी विश्वकर्मा, भगवती नेताम व सरला नेताम ने मिलकर पांच महिलाओं का समूह बनाया। समूह बनने के बाद 13 सितंबर 2023 को एक्सिस बैंक का कर्मचारी महिलाओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज लेकर उनका लोन पास करा दिया। पांचों महिलाओं के खाते में 1 लाख 65 हजार रूपए आ गया। उक्त राशि को चन्द्रहास करियाम मरादेव आकर ले गया। लोन राशि के बदले महिलाओं को 10 प्रतिशत कमीशन भी दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button