Lack of funds in schools: आत्मानंद स्कूलों को नहीं मिल रहा फंड, बुनियादी सुविधाओं के लिए नहीं बचे पैसे

Lack of funds in schools (बिलासपुर) : कांग्रेस शासन काल में स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाकर शासकीय स्कूलों को नई दिशा देने की कोशिश की गई इस पर न सिर्फ स्कूलों को बेहतर किया गया। बल्कि यहां बुनियादी सुविधाओं के लिए भी राशि देकर समस्याओं के निदान की कोशिश की गई। लेकिन अब सरकार बदलते ही यहां बुनियादी खर्चों के लिए मिलने वाली राशि में कटौती कर दी गई है।

जिसकी वजह से अब इन स्कूलों में जरूरी खर्चों के लिए भी मुसीबतें हो रही है। दरअसल हर साल शासन के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल को पांच लाख रुपए दिए जाते हैं। पिछले सत्र में तो या राशि इन्हें मिल गई। लेकिन इस सत्र में अब तक राशि नहीं मिलने से स्कूल में बुनियादी सुविधाओं के खर्च के लिए भी समस्या हो रही है। पिछले साल की जो राशि बची है। उससे ही राशि खर्च कर काम चलाया जा रहा है।

कई बार प्राचार्य के द्वारा इस संबंध में कलेक्टर सहित जिला शिक्षा विभाग को कहा गया है। लेकिन अब तक राशि जारी नहीं की गई है। जिससे जरूरी खर्चों में भी समस्या हो रही है। ऐसे में अब विभाग के साथ शासकीय स्कूल प्रबंधन राशि को जल्द से जल्द जारी करने की मांग कर रहा है। जिससे स्कूल को बेहतर रखने में मदद मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई