बिलासपुर में लेबर ठेकेदार पर जानलेवा हमला, नकाबपोश हमलावरों ने 10 हजार लूटे

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक लेबर ठेकेदार पर नकाबपोश बाइक सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब ठेकेदार प्लांट से लौट रहा था। ठाकुर ढेका के पास हमलावरों ने उसे घेर लिया और रॉड-लाठी से जमकर पीटा। इसके बाद उसके पास से 10 हजार रुपए लूट लिए।

हमले में ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें नकाबपोश युवक लाठी-डंडे लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई