Krishna Abhishek: कृष्णा अभिषेक ने ख़रीदा 3BHK फ्लैट और बना दिया जूतों और कपड़ों के लिए बुटीक

Krishna Abhishek: बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के लिए जाने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपने जूतों और कपड़ों के कलेक्शन को स्टोर करने के लिए एक 3BHK फ्लैट खरीदा है, जिसमें वह रहते नहीं हैं। बल्कि कृष्णा का यह कलेक्शन इतना बड़ा है कि हर 6 महीने में वह इसे अपडेट करते रहते हैं। यह बात उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में शेयर की, जहां अर्चना ने उनके लिए लंच होस्ट किया था।

व्लॉग में अर्चना ने हंसी-मज़ाक में बताया कि कृष्णा के पास इतना बड़ा कपड़ों और जूतों का कलेक्शन है कि उन्होंने इसे रखने के लिए एक अलग घर खरीदा है। इस पर कृष्णा ने भी हंसते हुए हामी भरी और कहा, “मैंने एक घर खरीदा है, उसे बुटीक में बदल दिया है।”

गोविंदा के कपड़े पहनते थे कृष्णा

व्लॉग में कृष्णा ने कॉलेज के दिनों का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह कॉलेज में थे, तब मामा गोविंदा के कपड़े पहनते थे। गोविंदा बड़े ब्रांड के कपड़े पहनते थे, जैसे कि प्राडा और गुच्ची, लेकिन तब कृष्णा को ब्रांड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। वह सोचते थे कि “DnG” का मतलब डेविड और गोविंदा था, क्योंकि मामा हमेशा DnG के कपड़े पहनते थे। बाद में उन्हें पता चला कि DnG का असली मतलब डोल्से और गब्बाना है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई