कोरबा में गर्मी से राहत, झमाझम बारिश; अलर्ट जारी

कोरबा: मंगलवार को कोरबा और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि, बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चमक-गरज भी हुई, जिससे कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा समेत 11 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, जबकि कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

शहर में करीब डेढ़ घंटे की बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कुछ इलाकों में तो नालियों का गंदा पानी घरों में भी घुस गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक पूरे छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि हाल ही में कोरबा का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई