KIRAN SINGH DEV: किरण सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के दोबारा अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने विधायक किरण सिंहदेव को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की जाएगी। गुरुवार को हुए नामांकन में तीनों नाम किरण सिंहदेव के नाम से दाखिल किए गए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े शुक्रवार को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की घोषणा कर दी।

चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 36 संगठन जिलों में से एक तिहाई जिलों के अध्यक्षों ने नामांकन दाखिल किया, और तीनों ही नामांकन किरण सिंहदेव के नाम से हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

किरण सिंहदेव को पहले 21 दिसंबर 2023 को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब दूसरी बार पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट किया। उनकी मेहनत से पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली है। शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष की घोषणा के बाद भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। सभी नेताओं को इस आयोजन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई