कांग्रेस पर जमकर भड़के किरण देव, कहा- अंबेडकर विरोधी है कांग्रेस

सुकमा। देश में इन दिनों बाबा साहब भीमराब आंबेडकर को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस का तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी हमेशा बाबा साहेब की सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करते आए है। कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक के लिए बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि, राजनीतिक अजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका टूलकिट गैंग भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया।

किरण देव ने कहा कि, राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह जी के पूरे बयान में से एक छोटे एडिटेड वीडियो को पेश किया गया। ये साजिश नहीं तो क्या है। कांग्रेस और उसके टूल किट गैंग ने पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयानों के एडिट वीडियों का प्रचार किया। फिर लोकसभा चुनाव में अमित शाह के बयान को AI का उपयोग कर एडिट किया। चुनावों में मिली हार से कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि, वो जनता के बीच उन्माद पैदा कर राजनितिक लाभ लेना चाहती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button