Kidnapping: मां की आंखों में मिर्ची डालकर बच्चे को किया किडनैप

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के मुरान क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई है। कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी जब अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया।

इसके बाद, बदमाशों ने बच्चे को उठाकर बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। मां ने बदमाशों के पीछे दौड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे बहुत दूर निकल चुके थे। घटना के बाद, बच्चे के माता-पिता और आस-पास के लोग सड़क पर बैठ गए हैं। कारोबारी और उनकी पत्नी बार-बार पुलिस से अपने बच्चे को वापस लाने की गुहार कर रहे हैं।

image 2025 02 13T114244.563

बच्चे की जानकारी देने वाले को 30 हजार का इनाम

मुरार सीपी कॉलोनी से किडनैप हुए बच्चे शिवाय गुप्ता की जानकारी देने वाले को 30,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा आईजी अरविंद सक्सेना ने की है। इसके लिए उन्होंने +91 91310 46472। मोबाइल नंबर जारी किया है। मोबाइल नंबर जारी करने के साथ ही पुलिस की चार अलग-अलग टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई