Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अपहरण कर UP में पीड़िता से किया दुष्कर्म…, तीन हजार का इनामी आरोपी हरियाणा के झज्जर गिरफ्तार..

ग्वालियर। युवती के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को ग्वालियर पुलिस ने हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार किया है। चार दिन से आरोपी का पीछा कर रही पुलिस को बुधवार रात को सफलता मिली। आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी पर पर पुलिस अधीक्षक ने तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली युवती पुरानी छावनी क्षेत्र में बहन के घर आई थी। कुछ ही दिन बाद उसके मोबाइल पर दोस्त बबलू जाटव का फोन आया। बबलू ने उसे बताया कि वह उससे मिलने के लिए ग्वालियर आया है, इसलिए वह पुरानी छावनी चौराहे पर आ जाए।

युवती मिलने पहुंची तो बबलू ने साथ जाने के लिए कहा। पीड़िता ने मना किया, तो बदनाम करने और उसके परिजन को दोनों के बारे में बताने की धमकी देने लगा। धमकी से घबराई युवती उसके साथ जाने को राजी हो गई। बबलू उसे लेकर उत्तरप्रदेश के एटा अपने बहनोई के घर पहुंचा। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया 3 हजार का इनाम

इस दौरान पीड़िता को भागने का अवसर मिला। उसने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश में काफी जगह छापेमारी की। बबलू पुलिस के हाथ नहीं आया, तो पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने उस पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

इनको मिली मामले की जिम्मेदारी

उसके बाद आरोपी की तलाश की जिम्मेदारी पुरानी छावनी थाना पुलिस के आरक्षक आरपी गौतम, प्रधान आरक्षक कमल वर्मा, आरक्षक विक्रम तोमर और सूरज शर्मा को दी।

4 दिन से झज्जर में डेरा डाली थी पुलिस

मोबाइल सर्विलांस से उसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह हरियाणा के झज्जर में है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस 4 दिन से झज्जर में डेरा डाले हुए थी। बुधवार को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ग्वालियर आ गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई