सर्वे बयान से लेकर मेट्रो और किसानों तक: डिप्टी सीएम अरुण साव के अहम बयान

रायपुर।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह के “सर्वे” की जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि डरने जैसी कोई बात नहीं है। जिसने कोई गड़बड़ी नहीं की है, उसे घबराने की जरूरत नहीं होती। बिना ठोस तथ्यों के आरोप लगाने से बचना चाहिए और राजनीतिक बयानबाजी से माहौल खराब नहीं करना चाहिए।

दरअसल, भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया था कि एक सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव का तरीका बताते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ की जनता उनके और कांग्रेस के साथ खड़ी है।

इसी के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हाल ही में हुई नगरीय निकायों की बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर-मध्य भारत के 5 राज्यों के नगरीय प्रशासन विभागों की बैठक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और मोबिलिटी जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में केंद्र प्रायोजित योजनाओं में तेजी आई है और पीएम आवास योजना में राज्य देश में तीसरे स्थान पर है।

छत्तीसगढ़ में मेट्रो परियोजना को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल यह शुरुआती चरण में है। भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भी मेट्रो का काम तेजी से आगे बढ़ेगा।

वहीं दलहन और तिलहन की खेती को लेकर खरीदी की अनुमति मिलने पर उप मुख्यमंत्री ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से दलहन-तिलहन की खेती में कमी आई थी, लेकिन इस फैसले से किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और इन फसलों को बढ़ावा मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई