केरल: महिला पर थिनर डालकर लगाई आग, अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार

केरल:केरल के कासरगोड जिले के मन्नादुक्कम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शराबी दुकानदार ने पड़ोस में किराने की दुकान चलाने वाली महिला पर थिनर डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह घटना 8 अप्रैल को घटित हुई थी।

मृतका की पहचान रमिता के रूप में हुई है, जो मन्नादुक्कम क्षेत्र में एक किराने की दुकान चलाती थी। वहीं, आरोपी तमिलनाडु निवासी रामामृतम पास में ही एक फर्नीचर की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि रामामृतम अक्सर शराब पीकर रमिता से झगड़ता था। परेशान होकर रमिता ने मकान मालिक से उसकी शिकायत कर दी, जिस पर मकान मालिक ने रामामृतम को मकान खाली करने की चेतावनी दी थी।

इस चेतावनी से नाराज होकर आरोपी ने रमिता से बदला लेने की ठानी। पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को जब रमिता अपनी दुकान पर बैठी थी, तभी रामामृतम ने उस पर थिनर डालकर आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी रमिता को अस्पताल में भर्ती कराया।

रमिता को मैंगलोर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, रमिता का शरीर 50 प्रतिशत तक झुलस गया था।

घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोग रमिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई