कवासी लखमा की बढ़ी मुस्किले , कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ शराब घोटाले मामले में बहुचर्चित पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट ने जेल भेज दिया। ईडी ने कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। ईडी कि रिमांड कवासी लखमा को आज कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने कवासी लखमा को 14 दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अब सिधे 5 फरवरी को कवासी लखमा को कोर्ट में पेश किया जायेंगा।
कवासी लखमा ने अपने बचाव पर कहा कि सरकार आदिवासियों की आवाज दबा रही है। आदिवासीयों की आवाज उठाने पर डबल इंजन की सरकार जेल भेज रही है। जो पुरी तरह से गलत है। करोड़ो रुपए मिलने की बात झुठी है। मेरे घर से ईडी को एक रुपए भी नहीं मिला है। 6,6 बार चुनाव जीता । मेने विधानसभा मे भी सवाल उठायें। अंतिम सांस तक मेंरी लड़ाई जारी रहेंगी।





