कवासी लखमा को बेल मिलने की उम्मीद, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए फंसाने के आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने पूछताछ का सिलसिला तेज कर दिया है। आज फिर से EOW की टीम जेल पहुंची और लखमा से पूछताछ की। यह दो दिनों में दूसरा मौका है जब उनसे पूछताछ की जा रही है।

इसी बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अमरजीत भगत के यहां आयकर का छापा डलवाया गया, फिर कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया और अब राजीव भवन तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ईडी की रेड करवाई जा रही है।

दीपक बैज ने आगे कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी नेताओं को टारगेट कर रही है और उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रही है। कवासी लखमा को शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया और अब उस मामले में नक्सल कनेक्शन जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नहीं चाहती कि कवासी लखमा जेल से बाहर निकलें और इसलिए नए-नए आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि कवासी लखमा को न्यायालय से न्याय जरूर मिलेगा।

कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वे इस मामले में कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button