कवासी लखमा और हरीश लखमा से आज होगी पूछताछ, ED ने जारी किया नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा सहित उनके करीबियों से आज पूछताछ होगी। इसके लिए ED ने सभी को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि बीते दिनों ED ने शराब घोटाले मामले में कवासी लखमा उनके बेटे और उनके करीबियों के घर छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान घोटाले से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज भी ED को मिली थी। जानकारों की माने तो पूछताछ के बाद कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की मुश्किलें बढ़ सकती है।





