कवर्धा : मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण आरोपी को फांसी की मांग

कवर्धा। गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। जहां एक सनकी युवक ने चाकू और पेंचकस मारकर चार युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। मृत युवक के परिजन मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर खुर्द में शुक्रवार को सनकी युवक ने चाकू-पेंचकस से लोगों पर हमला कर दिया था। इसमें रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।
शनिवार को ग्रामीण रोहित साहू की लाश को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही आरोपी युवक को फांसी दी जाए। ग्रामीणों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किए जाने से गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई