मस्जिद में मुस्लिम महिलाओं के नमाज पढ़ने पर कशिश वारसी का बयान, कहा- इस्लाम में कोई रोक नहीं

मुरादाबाद: भारतीय सूफी फाउंडेशन की अध्यक्ष कशिश वारसी ने मस्जिद में मुस्लिम महिलाओं के नमाज अदा करने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि इस्लाम में महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर कोई पाबंदी नहीं है। हालांकि, कुछ इमामों ने फ़ितने (अराजकता) के डर से इसे रोक दिया था।

इस्लाम में इबादत को लेकर कोई भेदभाव नहीं

कशिश वारसी ने कहा, “हमारे पैगंबर मुसलमानों के आदर्श हैं, हमें देखना होगा कि उनके समय में क्या होता था।” उन्होंने बताया कि काबा और मदीना में मुस्लिम महिलाएं पुरुषों के साथ मस्जिद में नमाज अदा करती हैं। मदीना की मस्जिद-ए-नबवी में भी महिलाएं और पुरुष एक साथ नमाज अदा करते हैं, हालांकि उनके बीच पर्दा लगाया जाता है।

इस्लाम में आमतौर पर इबादत को लेकर पुरुषों और महिलाओं के बीच कोई अंतर नहीं किया जाता। लेकिन कुछ धार्मिक नेताओं ने अलग-अलग व्याख्याएं दी हैं, जिसके चलते कई मस्जिदों में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती।

‘फ़ितना के डर से इमामों ने रोका’

वारसी ने बताया कि भारत में अधिकतर मस्जिदों में महिलाओं को नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती। उन्होंने कहा, “हम देख सकते हैं कि कई सूफी दरगाहों में पुरुष आगे और महिलाएं पीछे नमाज अदा करती हैं। लेकिन कुछ इमामों ने फ़ितने के डर से इसे बंद कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का घर पर नमाज पढ़ना गलत नहीं है, लेकिन इस्लाम में उन्हें मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने का भी कोई आदेश नहीं है।

इस मुद्दे पर 2023 में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में बयान दिया था कि महिलाएं भी मस्जिद में नमाज अदा कर सकती हैं। अब कई शहरों में मस्जिदों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी नमाज अदा कर रही हैं, हालांकि, इसके लिए पर्दे की व्यवस्था रखी जाती है।

मस्जिदों में महिलाओं के लिए स्थान जरूरी

कशिश वारसी का कहना है कि अब समय आ गया है कि मस्जिदों में महिलाओं को नमाज पढ़ने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अगर मक्का और मदीना की मस्जिदों में महिलाओं को नमाज पढ़ने की अनुमति है, तो भारत में भी यह संभव है।

अब देखना यह होगा कि क्या इस पर कोई ठोस फैसला लिया जाता है या फिर यह मुद्दा सिर्फ बहस तक ही सीमित रह जाएगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई