8 साल बाद टीम इंडिया में करुण नायर की वापसी, इंग्लैंड दौरे पर जड़ा दोहरा शतक

Karun Nair returns to Team
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले करुण नायर इंग्लैंड सीरीज के लिए चुने गए हैं। करुण नायर की टेस्ट टीम में लगभग 8 साल बाद वापसी हुई है। करुण नायर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शनिवार को कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए की ओर से दोहरा शतक जड़ दिया है।

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले करुण नायर ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। टेस्ट टीम से लगभग 8 साल तक बाहर रहने के बाद अब करुण नायर की इंडियन टेस्ट टीम में धमाकेदार वापसी हुई है।
नायर को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है और उन्होंने अपने चयन को पूरी तरह से सही साबित किया है। भारत ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में दोहरा शतक ठोक दिया।

करुण नायर की ये पारी भारतीय चयनकर्ताओं के लिए एक मजबूत संदेश है कि वो अब भी टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट और तैयार हैं। बता दें कि करुण नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही तिहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था, लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार मौके नहीं मिल पाए।

यह चौथी बार है जब करुण नायर ने एक पारी में 200 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट फर्स्ट क्लास स्कोर 2015/16 सीजन में तमिलनाडु के खिलाफ़ कर्नाटक के लिए 328 रन है। पिछले तीन मौकों में से दो मौकों पर जब नायर ने 200 का आंकड़ा पार किया, तो वे नाबाद रहे। करुण नायर के लिए यह इंग्लैंड में दूसरा दोहरा शतक है। उन्होंने 2024 में ग्लैमरगन के खिलाफ़ नॉर्थम्प्टन के लिए नाबाद 202 रन बनाए थे।

भारत के लिए जड़ चुके हैं तिहरा शतक करुण नायर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ भी हैं। करुण नायर पिछले कुछ सालों से लगातार घरेलू सीरीज में अपना दमखम दिखा रहे थे। करुण नायर को आखिरकार वापस भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में करुण नायर के बल्ले से भारत को बड़े रनों की उम्मीद होगी।

शानदार फॉर्म में हैं करुण नायर कैंटरबरी में इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच 30 मई से शुरू हुआ। इंडिया ए ने बल्लेबाजी की शुरुआत की, लेकिन ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए करुण नायर ने पारी संभाली और पहले दिन ही शानदार शतक जड़ा। दूसरे दिन उन्होंने अपनी पारी जारी रखते हुए दोहरा शतक पूरा किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई