नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उतरेंगे छत्तीसगढ़ के युवा निशानेबाज कर्मण्य शुक्ला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उभरते निशानेबाज और सब-यूथ 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियन कर्मण्य उपाध्याय शुक्ला आगामी 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में 23 दिसंबर को आयोजित होगी, जहां कर्मण्य अपना मुकाबला खेलेंगे।

कर्मण्य इन दिनों अभ्यास मुकाबलों में लगातार शानदार स्कोर कर रहे हैं, जो नेशनल टीम में चयन के मानकों के करीब माने जा रहे हैं। इसी कारण छत्तीसगढ़ राज्य, उनके कोच और खेल प्रेमियों को उनसे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

राजकुमार कॉलेज, रायपुर में कक्षा 9वीं के छात्र कर्मण्य ने इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य में सब-यूथ वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कम उम्र में मिली इस सफलता ने उन्हें राज्य के होनहार खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।

कर्मण्य सोशल एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला और कांग्रेस नेत्री प्रीति उपाध्याय शुक्ला के पुत्र हैं। नेशनल चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं और सभी को उनसे एक और उपलब्धि की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई