कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश ने बलिदानियों को किया नमन

दिल्ली। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के अन्य प्रमुख नेताओं ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कारगिल के रणबांकुरों का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं और बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए प्राण देने वाले सैनिकों का जज्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उन्होंने वीर जवानों के साहस को भारत के आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी जिन सपूतों ने देश की रक्षा की, उनका साहस और बलिदान भारतीय सेना के अटूट संकल्प की मिसाल है। उन्होंने कहा कि भारत उन वीरों की सेवा और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी कारगिल के शूरवीरों को नमन करते हुए लिखा कि 26 साल पहले ऑपरेशन विजय के जरिए भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने इसे देश की सैन्य शक्ति और एकता की अमिट मिसाल बताया। इस प्रकार, आज पूरा देश कारगिल के शहीदों को कृतज्ञता और सम्मान के साथ याद कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई