Kargil Vijay Diwas 2025 : 26 साल बाद भी अमर है वीरता की कहानी

Kargil Vijay Diwas 2025 : आज का दिन सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि शौर्य और बलिदान की मिसाल है

Kargil Vijay Diwas 2025 : 26 जुलाई, यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व, आत्मसम्मान और देशभक्ति की भावना को पुनः जीवित करने वाला दिन है। आज कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ है। वह ऐतिहासिक दिन जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारी मात देते हुए कारगिल की ऊंचाइयों पर तिरंगा लहराया था।

कारगिल युद्ध, 3 मई 1999 को उस समय शुरू हुआ, जब कुछ चरवाहों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौजूदगी देखी। यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसे पाकिस्तान ने सर्दियों में तैयार किया था, जब भारतीय सेना अस्थायी रूप से उन पोस्टों से हट जाती थी।(Kargil Vijay Diwas 2025)

दुश्मन का लक्ष्य था — लेह-श्रीनगर हाईवे को काट कर भारत को रणनीतिक रूप से कमजोर करना। 5 मई को पेट्रोलिंग कर रही भारतीय टीम पर हमला हुआ, जिसमें पांच जवान शहीद हुए। इसके बाद हालात बिगड़ते गए। 10 मई को द्रास, काकसर और बटालिक सेक्टरों में भारी घुसपैठ की पुष्टि हुई।

26 मई को “ऑपरेशन सफेद सागर” शुरू हुआ। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इस ऑपरेशन के दौरान दो भारतीय लड़ाकू विमान गिराए गए और स्क्वॉड्रन लीडर अजय आहूजा शहीद हो गए, जबकि फ्लाइट लेफ्टिनेंट नचिकेता को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया।(Kargil Vijay Diwas 2025)

सबसे निर्णायक पल आया 4 जुलाई को, जब टाइगर हिल पर भीषण संघर्ष के बाद भारत ने विजय हासिल की। इसके कुछ ही दिन बाद कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, लेकिन जुबर टॉप पर विजय सुनिश्चित कर दी। 26 जुलाई तक भारतीय सेना ने सभी प्रमुख चोटियों पर पुनः कब्जा कर लिया।

इस युद्ध में 527 भारतीय जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया और 1300 से अधिक घायल हुए। लेकिन दुश्मन को हराया गया और भारत ने अपनी संप्रभुता की रक्षा की।

आज सोशल मीडिया पर #KargilVijayDiwas, #KargilKeVeer, #OperationVijay जैसे हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं। लोग अपने पोस्ट्स और कहानियों के ज़रिए वीर जवानों को नमन कर रहे हैं।

कारगिल विजय दिवस सिर्फ इतिहास की एक गाथा नहीं, बल्कि यह हर पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है — कि जब बात देश की हो, तो हर चुनौती के सामने सिर ऊंचा रखकर मुकाबला करना ही भारत की असली पहचान है।(Kargil Vijay Diwas 2025)

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई