Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने ‘बिग बॉस 18’ की जर्नी और प्राइज मनी पर किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 18: के विनर करणवीर मेहरा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में, वह कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी ‘बिग बॉस’ जर्नी के बारे में खुलकर बात की और शो की प्राइज मनी के बारे में बड़ा खुलासा किया।

करणवीर ने बताया कि उनका पहला शो कलर्स चैनल के साथ ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ था। उन्होंने कहा, ये मेरा पहला शो था और अब मैं इस चैनल को छोड़ना नहीं चाहता। कलर्स चैनल कलाकारों को पहचान देता है। उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ की प्राइज मनी 50 लाख रुपये की बात करते हुए कहा, “ये पैसा अभी तक नहीं आया है, लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का पैसा मिल चुका है, और जो कार जीती थी, वो अब बुक करवा ली है और जल्दी ही आ जाएगी।

शो जीतने के बाद करणवीर ने मजाक करते हुए कहा, “ट्रॉफी जीतने की कीमत मुझे अपनी कार और घर देकर चुकानी पड़ी। ये सब भगवान की प्लानिंग थी। वह कहते हैं कि हर किसी ने किसी न किसी तरह मेरी जीत में योगदान दिया। मैं घर के अंदर सिर्फ मजे कर रहा था, जीतने की खास इच्छा नहीं थी। मेरा हर हफ्ते का खर्च कवर हो रहा था, इसलिए हार-जीत से फर्क नहीं पड़ता। ये शो पर्सनैलिटी पर आधारित है और दर्शकों को मेरी पर्सनैलिटी पसंद आई।

करणवीर ने आगे कहा कि शो जीतने के बाद उन्हें दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा, मैं अब ज्यादा से ज्यादा फैंस के साथ समय बिता रहा हूं। शो के अंदर मुझे लगने लगा था कि मैं जीत सकता हूं, लेकिन बाहर आकर जो प्यार मिल रहा है, वह उम्मीद से कहीं ज्यादा है।

अपने शानदार खेल को लेकर करणवीर ने कहा, “मेरे दिमाग में बस यही था कि मेरी मां यह शो देख रही हैं, इसलिए मैंने कभी गाली नहीं दी या लड़ाई-झगड़ा नहीं किया। मैंने मेकर्स से भी कह दिया था कि मैं शांति से ट्रॉफी जीतूंगा और फालतू चीजों में नहीं पड़ूंगा।” करणवीर का मानना है कि “‘बिग बॉस’ पहले अलग वजहों से मशहूर था, लेकिन अब लोग कह रहे हैं कि मैंने शो की इमेज बेहतर बना दी है। अब कई एक्टर्स इस शो को करना चाहते हैं।

पॉडकास्ट के आखिर में, करणवीर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी चर्चा की और बताया कि वह नए और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई