Karan Singh ग्रोवर का कमबैक, इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस

Karan Singh : टीवी के फेमस एक्टर करण सिंह ग्रोवर जो ‘दिल मिल गए’ और ‘कुबूल है’ जैसे सुपरहिट शोज से काफी पॉपुलर हुए, एक बार फिर से टीवी पर लौटने वाले हैं। रोमांटिक रोल्स में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है, और अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द ही जी टीवी के शो ‘तुम से तुम तक’ में नजर आ सकते हैं। इस शो को LSD प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है और इसका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है।
क्या है शो का कनेक्शन?
खबरों के अनुसार, ‘तुम से तुम तक’ शो मराठी शो ‘तुला पाहते रे’ का रीमेक हो सकता है। अगर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इस शो को साइन करते हैं, तो वह 20 साल छोटी लड़की के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि वह इस शो में एक्ट्रेस हेली शाह (Helly Shah) के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखेंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक किसी भी ऑफिशियल कंफर्मेशन की घोषणा नहीं हुई है।

करण सिंह ग्रोवर का करियर
करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की खासियत उनके रोमांटिक रोल्स है, जिनमें उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इससे पहले उन्हें एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में ऋषभ बजाज के रोल में देखा गया था। इस शो में उन्होंने करीब एक साल काम किया था, बाद में उनकी जगह करण पटेल ने ली। इसके अलावा, वह ‘कुबूल है 2.0’ में भी नजर आए थे, जो ओटीटी पर रिलीज हुआ था।





