कपिल सिब्बल ने जताई जगदीप धनखड़ की चिंता, अमित शाह से मांगा जवाब

दिल्ली। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के “लापता” होने पर चिंता जताई है। शनिवार को उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। सिब्बल ने कहा कि इस्तीफे के बाद से धनखड़ की कोई जानकारी नहीं है। “पहले ‘लापता लेडीज’ सुना था, पर पहली बार ‘लापता’ उपराष्ट्रपति सुन रहा हूं,” उन्होंने व्यंग्य किया।

सिब्बल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जानकारी नहीं दी तो सुप्रीम कोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि फोन करने पर धनखड़ के पीए ने “आराम कर रहे हैं” कहकर जवाब दिया, लेकिन बाद में किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। कई नेताओं को भी यही अनुभव हुआ।

धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था, जिसकी जानकारी 22 जुलाई को राज्यसभा में दी गई। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। विपक्ष का आरोप है कि इस्तीफा किसी राजनीतिक दबाव का नतीजा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि “दाल में कुछ काला है” और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।

जयराम रमेश ने भी 21 जुलाई की बैठकों का विवरण देते हुए संकेत दिया कि दोपहर और शाम के बीच कुछ गंभीर हुआ, जिसके चलते जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू ने बैठक में भाग नहीं लिया।

धनखड़ देश के पहले ऐसे उपराष्ट्रपति हैं जिनके खिलाफ दिसंबर 2024 में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया, हालांकि तकनीकी कारणों से यह खारिज हो गया। विपक्ष लगातार उन पर पक्षपात और विपक्षी आवाज दबाने के आरोप लगाता रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई