कंगना रनौत को रेप का बड़ा तजुर्बा है, उनसे पूछ सकते हैं कि कैसे होता है Rape”, पूर्व सांसद सिमरनजीत की ‘क्वीन’ पर अभद्र टिप्पणी 

शिमला: हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बीते दिनों किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था, कगंना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि किसान आंदोलन के समय लाशे लटकी थी, रेप हो रहे थे. अगर उस समय हमारी सरकार सशक्त नहीं होती तो यहां भी बांग्लादेश जैसे हालात होता. जिस पर खूब हंगामा मचा. वहीं, अब पंजाब के पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी की है.

हरियाणा दौरे पर करनाल पहुंचे अकाली दल के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान से पत्रकारों ने किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत के बयान पर सवाल किया. इस दौरान उन्होंने मंडी सांसद कंगना रनौत पर बड़ी ही अभद्र टिप्पणी की. सिमरनजीत सिंह मान ने कहा, “मैं कहना तो नहीं चाहता, लेकिन कंगना रनौत को रेप का बड़ा तजुर्बा है. उनसे आप पूछ सकते हैं कि कैसे रेप होता है. ताकि लोगों को समझाया जाए कि रेप कैसे होता है. जैसे लोग साइकिल चलाते हैं तो उन्हें साइकिल चलाने का तजुर्बा होता है, वैसे ही कंगना रनौत को रेप का तजुर्बा है.

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन की बांग्लादेश हिसां से तुलना करते हुए विवादित बयान दिया था. कंगना रनौत ने कहा, “जैसा बांग्लादेश में हुआ, वैसा यहां भी (भारत) में भी होते देर नहीं लगती, अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व अगर इतना सशक्त नहीं होता. यहां पर जो किसान आंदोलन हुए, वहां पर लाशे लटकी थी, वहां पर रेप हो रही थी और जब किसानों की हितकारी बिल को वापस लिए गये थे, तब पूरा देश चौक गया था. वो किसान आज भी वहां बैठे हुए हैं. उन्होंने कभी सोचा ही नहीं कि बिल वापस होगा. ये बड़ी लंबी प्लानिंग थी, जैसे बांग्लादेश में हुआ. इस तरह की षड्यंत्र के पीछे चीन और अमेरिका जैसी विदेशी ताकतें हैं, जो यहां काम कर रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई