रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप बने रायपुर PHQ में OSD

रायपुर। रिटायर्ड पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कमलोचन कश्यप को रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत श्री कमलोचन कश्यप को यह संविदा नियुक्ति दी गई है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

यह नियुक्ति पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध की गई है, जिसकी अवधि एक वर्ष अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) निर्धारित की गई है।

IMG 8680

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई