भाजपा पार्षद कैलाश बेहरा को मिली अनुकंपा नियुक्ति, कांग्रेस ने उठाए सवाल

रायपुर। रायपुर नगर निगम के पार्षद कैलाश बेहरा को उनकी मां के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई है। उन्हें भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर यह नियुक्ति दी गई है।

दरअसल, कैलाश बेहरा की मां मुन्नीबाई बेहरा नगर निगम में कर्मचारी थीं। कुछ महीने पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद कैलाश बेहरा ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था।

नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और आवेदन के आधार पर नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, अब कैलाश बेहरा पार्षद बन चुके हैं, इसलिए वे यह नौकरी स्वीकार नहीं करेंगे। इसकी सूचना विभाग को भेजी जाएगी।

इस मामले पर कांग्रेस ने सरकार और नगर निगम पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर इस घटना से कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि राज्य में कामकाज किस तरह से चल रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई