बिलासपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा, भाजपा सरकार पर जमकर हमला

बिलासपुर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने न्याय यात्रा निकाली, जो अपोलो चौक से शुरू होकर नेहरू चौक तक पैदल मार्च के रूप में आयोजित की गई। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव प्रमुख रहे।

नेताओं ने इस यात्रा के जरिए जनता को यह संदेश देने की कोशिश की कि अब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि डेढ़ साल की सरकार में हालात बिगड़ गए हैं और “सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं बची है।”

नेहरू चौक पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई