liquor scam कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड खत्म, रहेंगे जेल में या आएंगे बाहर?

रायपुर
liquor scam छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की आज न्यायिक रिमांड खत्म हो गई है। रायपुर की स्पेशल कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनकी पेशी होने वाली है,
कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था, और उससे पहले उन्हें दो बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। शराब घोटाले के मामले में ED ने उनकी गिरफ्तारी के बाद कस्टोडियल रिमांड पर रखकर उनसे सवाल पूछे थे।
21 फरवरी से 4 फरवरी तक कवासी लखमा को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान, जेल में पर्याप्त बल की कमी के कारण लखमा को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।

15 जनवरी को हुई गिरफ्तारी से लेकर अब तक, इस मामले में कई अहम घटनाएं हुई हैं। चूंकि यह मामला राज्य सरकार के पूर्व मंत्री से जुड़ा है, इसलिए राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

वही अब आज की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से विशेष लोक अभियोजक सौरभ पाण्डेय लखमा की न्यायिक रिमांड को फिर से बढ़ाने की मांग कर सकते हैं। वहीं, कवासी लखमा के वकील फैजल रिज़वी उनके पक्ष में बात रखेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई