मंत्री का बहनोई बनकर नौकरी दिलाने का झांसा, 22.70 लाख की ठगी, मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री का बहनोई बताकर चार लोगों से कुल 22 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित समारू राम टंडन की मुलाकात रायपुर में आरोपी दंपती से हुई थी। आरोपी ने मंत्रालय में पहचान होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीड़ित ने अपने बेटे समेत अन्य परिचितों के लिए नौकरी लगवाने के उद्देश्य से आरोपी को रकम दी।

आरोपी ने पहले कैश और फिर ऑनलाइन माध्यम से पैसे लिए। कुछ समय बाद उसने सभी को अपने गांव बुलाकर नियुक्ति पत्र भी दिखाए और शेष रकम की मांग की। तय तारीख पर जॉइनिंग कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में वह लगातार टालमटोल करता रहा।

जब लंबे समय तक नियुक्ति नहीं हुई, तो पीड़ित और अन्य लोग आरोपी के पास पहुंचे और पैसे वापस मांगे। इस दौरान आरोपियों ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई