रायपुर की संकल्प सोसाइटी में फिर फैला पीलिया, एक ही परिवार के तीन लोग बीमार

रायपुर। गर्मी शुरू होते ही रायपुर के लाभांडी इलाके की संकल्प सोसाइटी फेज-2 में पीलिया ने दस्तक दे दी है। गंदा पानी पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोग बीमार हो गए हैं। पीड़ितों में दीपिका सोनवानी (12), पल्लवी सोनवानी (9) और अमित सोनवानी (27) शामिल हैं। इसके अलावा, एक पांच साल का बच्चा भी पीलिया की चपेट में आ गया है।

बोरवेल का पानी बना बीमारी की वजह

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं है। करीब 700 लोगों के लिए सिर्फ एक टैंकर पानी भेजा जाता है, जो सबको नहीं मिल पाता। मजबूरी में लोग बोरवेल का पानी पी रहे हैं, जिससे पीलिया फैल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो साल से इस कॉलोनी में पीलिया फैल रहा है। पिछले साल डायरिया फैला था, जिसमें 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे। इतना ही नहीं, पीलिया के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

बच्चों पर ज्यादा असर

इस बार भी बीमारी का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। पीलिया से पीड़ित बच्चों की उम्र 5 साल से 12 साल के बीच है। बीमार लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कॉलोनी के लोग प्रशासन से साफ पानी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं, ताकि हर साल फैलने वाली इस बीमारी से बचा जा सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई