जांजगीर-चांपा: महिला का गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर – चांपा:छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 18 मई को एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। इसी दौरान परिवार के चार परिचित युवक घर आए और सबने साथ में खाना खाया। खाना खाने के बाद जब पीड़िता के पिता सो गए, तो चारों युवकों ने महिला को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अगले दिन जब पीड़िता की मां किसी पारिवारिक कार्यक्रम से वापस लौटी, तब बेटी ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर चांपा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोज कुमार पटेल (33), नरेंद्र कुमार पटेल (37), रामकुमार पटेल – ये तीनों कोरबा जिले के उरगा इलाके के रहने वाले हैं। चौथा आरोपी धरम चौहान (53) शक्ति जिले के कुदारी टाल का निवासी है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी ट्रक से रायगढ़-कोरबा रोड की तरफ भाग रहे हैं। करतला के पास पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई