जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: सीएम साय का शोक, 7 लोगों की मौत, TRF ने ली जिम्मेदारी

रायपुर। CM साय ने आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत पर दुःखद जताया है। x पर सीएम ने लिखा, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में 7 लोगों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। आतंकियों द्वारा की गई ये जघन्य और कायराना हरकत बेहद निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। यह खबर भी पढ़े – जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार देर रात हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने ली है। भास्कर को सूत्रों ने सोमवार को बताया कि TRF चीफ शेख सज्जाद गुल इस हमले का मास्टरमाइंड था। गांदरबल के गगनगीर इलाके में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे की टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर आतंकियों ने फायरिंग की। हमले में बड़गाम के डॉक्टर शहनवाज मीर और पंजाब-बिहार के 6 मजदूरों की जान चली गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई