जल जीवन मिशन घोटाला: कांग्रेस के पूर्व मंत्री की 47.80 करोड़ की संपत्ति जब्त

जयपुर।  राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े एक बड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत उनके सहयोगियों की 47.80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है।

यह कार्रवाई पीएमएलए (2002) के प्रावधानों के तहत की गई। ईडी ने बताया कि यह घोटाला अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था। ईडी के जयपुर कार्यालय ने महेश जोशी के अलावा पदमचंद जैन, महेश मित्तल, संजय बड़ाया, विशाल सक्सेना और उनके परिजनों से जुड़ी कृषि भूमि, आवासीय फ्लैट्स और अन्य चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया है। अप्रैल में पूछताछ के बाद महेश जोशी को गिरफ्तार किया गया था।

ईडी की बड़ी कार्रवाई नेक्सा एवरग्रीन ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के 2700 करोड़ रुपये के मामले में भी हुई है। शुक्रवार को इस कार्रवाई के अंतर्गत 2.04 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि विभिन्न बैंक खातों और क्रिप्टो अकाउंट्स में जमा 15 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए। गुरुवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और अहमदाबाद सहित 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई थी। इस दौरान नकदी, डिजिटल डिवाइसेज और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। इस पूरे मामले में जल जीवन मिशन के तहत भारी भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर संकेत मिले हैं, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई