राजनीति
जय बापू, जय भीम, 27 जनवरी इंदौर के महू कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा…

राहुल गांधी 27 जनवरी को महू से जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा शुरू करेंगे, लेकिन इंदौर प्रशासन ने उनके राजनीतिक और धार्मिक भाषण पर रोक लगाई थी। कांग्रेस के विरोध के बाद शनिवार को इस प्रतिबंध से राहत दी गई है।
इस यात्रा में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी सहित कई नेता शामिल होंगे। प्रशासन ने इस सभा के लिए सशर्त अनुमति दी है। कहा, कार्यक्रम में कोई नेता राजनीतिक और धर्म विरोधी बातें नहीं करेगा।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस शर्त पर सवाल उठाए तो प्रशासन ने इससे राजनीतिक शब्द हटा दिया है। यानी राहुल गांधी की सभा में राजनीतिक भाषण तो होगा, लेकिन धर्म विरोधी बातें नहीं होंगी। कांग्रेस ने इसे संविधान का उल्लंघन बताया है। कहा, लोकतंत्र में किसी की आवाज को कैसे दबाया जा सकता है।