त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए खुशखबरी: इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के बढ़े दो फेरे

रायपुर। त्योहारों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन को दो अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया है। पहले यह ट्रेन केवल पांच फेरों के लिए चल रही थी, लेकिन अब यह 13 और 20 अक्टूबर को इतवारी से, जबकि 14 और 21 अक्टूबर को शालीमार से चलेगी।

गाड़ी संख्या 08865 इतवारी से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और रायपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08866 शालीमार से शाम 6 बजे चलेगी और रायपुर होते हुए दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे – जिनमें 2 SLR, 5 सामान्य, 10 स्लीपर, 2 AC-III और 1 AC-II कोच शामिल हैं। ट्रेन रास्ते में गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, खड़गपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे का कहना है कि दीपावली के समय यात्रियों की सुविधा और भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को कंफर्म बर्थ और आरामदायक यात्रा मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई