इटैलियन फूड दुनिया का नंबर 1, भारत 13वें स्थान पर – पाकिस्तानी क्यूज़ीन की रैंकिंग चौंकाने वाली

दुनिया भर में खानपान को लेकर लोगों की अपनी पसंद होती है, लेकिन टेस्ट एटलस ने हाल ही में 100 देशों के बेस्ट क्यूज़ीन की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 20 में जगह बनाई है। वहीं पाकिस्तानी खाने की रैंकिंग ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

भारत अपने विविधतापूर्ण व्यंजनों, पारंपरिक पकवानों और स्ट्रीट फूड के लिए दुनिया भर में मशहूर है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक हर राज्य की अपनी खास भोजन संस्कृति है, जो न सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करती है बल्कि ग्लोबल फूड लवर्स के बीच भी भारत की अलग पहचान बनाती है।

इटली नंबर 1 पर, जानिए टॉप 5

टेस्ट एटलस की नई रैंकिंग के मुताबिक, दुनिया के सबसे बेहतरीन क्यूज़ीन में पहले नंबर पर इटली को 4.64 की रेटिंग के साथ जगह मिली है।
दूसरे स्थान पर ग्रीस (4.60), तीसरे पर पेरू (4.54), चौथे पर पुर्तगाल (4.53) और पांचवें पर स्पेन (4.53) का नाम शामिल है। पुर्तगाल और स्पेन के बीच रेटिंग बराबर रही है।

भारत टॉप 20 में, मिला 13वां स्थान

खाने के शौकीनों के लिए गर्व की बात है कि भारत इस ग्लोबल लिस्ट में 13वें नंबर पर पहुंचा है। भारत के क्यूज़ीन को 4.43 की रेटिंग दी गई है। इससे पहले बटर चिकन को दुनिया की टॉप चिकन डिश में 5वां स्थान मिला था। तंदूरी चिकन और हैदराबादी बिरयानी जैसे भारतीय व्यंजन भी दुनिया भर में मशहूर हैं।

पाकिस्तान की रैंकिंग निराशाजनक

टॉप 100 देशों की इस लिस्ट में पाकिस्तान भी शामिल है, लेकिन उसका प्रदर्शन काफी कमजोर रहा। पाकिस्तानी क्यूज़ीन को केवल 4.04 रेटिंग मिली और वह 73वें नंबर पर रहा। यानी टॉप 50 में भी पाकिस्तान जगह नहीं बना सका।

भारतीय डिशेज की दुनिया में खास पहचान

नई रैंकिंग में भारत के पंजाब की खास डिश ‘अमृतसरी कुलचा’ को दुनिया की टॉप 100 डिशेज में 17वां स्थान दिया गया है। इसे 4.44 रेटिंग मिली है। इसके अलावा हैदराबादी बिरयानी भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल है।

भारत विश्व भर में अपनी विविध भोजन संस्कृति, स्वाद और परंपरा के कारण अलग पहचान बनाए हुए है। नई रैंकिंग एक बार फिर साबित करती है कि भारतीय स्वाद दुनिया के दिलों पर राज करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई