IT raid in Raipur: IT ने निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर। आईटी की टीम ने एक बार फिर राजधानी रायपुर में दबिश दी है। आईटी विभाग ने इस बार निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदारों के घर और दफ्तरों में छापेमार कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक टीम ने संजय अग्रवाल के भाई बजरंग अग्रवाल के घर और दफ्तर में छापेमार कार्रवाई की है। आईटी की टीम बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार कॉलोनी स्थित घर पर पहुंची है। वहीं विभाग की दूसरी टीम बजरंग अग्रवाल के साथ कई ठेकेदारों के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल विभाग उनके ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही है।





