ISI की आतंकी साजिश नाकाम: बंगाल-तमिलनाडु से 8 संदिग्ध गिरफ्तार, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच

दिल्ली। देश में बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। खुफिया इनपुट के आधार पर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 6 आरोपियों को तमिलनाडु से पकड़ा गया, जिन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये संदिग्ध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश स्थित आतंकी नेटवर्क के संपर्क में थे।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे थे। ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉड्यूल बनाकर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। उन्हें सीमा पार बैठे आकाओं से लगातार निर्देश मिल रहे थे।

छापेमारी के दौरान संदिग्धों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। एजेंसियों का मानना है कि इन्हीं डिवाइसों के जरिए आरोपी विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि संभावित नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके।

पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या स्थानीय स्तर पर किसी ने इनकी मदद की थी। सूत्रों के अनुसार, यह मॉड्यूल संगठित तरीके से काम कर रहा था और बड़े शहरों को निशाना बनाने की साजिश थी।

सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट बढ़ा दिया है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई