प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: पंचायत सचिव निलंबित, दो कर्मचारियों को नोटिस

बिलासपुर। मस्तूरी जनपद की ग्राम पंचायत बिटकुला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राशि वितरण में गड़बड़ी सामने आने के बाद पंचायत सचिव भूपेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के निर्देश पर 18 जून को की गई।

जांच में पाया गया कि 15 से 23 मई के बीच हितग्राहियों को योजना की राशि नियमों के खिलाफ दी गई। सचिव ने अपने काम में लापरवाही बरती, जिससे लोगों को सीधा नुकसान हुआ। इसी वजह से छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1998 के तहत उन्हें निलंबित किया गया।

इस मामले में तकनीकी सहायक अनुराग राठौर और आवास मित्र नितेश साहू को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन पर भी योजना से जुड़े कामों में लापरवाही के आरोप हैं।

बिटकुला पंचायत में शिकायत मिलने पर एक जांच समिति बनाई गई थी। जांच में अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद ये सख्त कार्रवाई की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button