वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन, पुलिस विभाग में शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आज दोपहर करीब 4:15 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि भिलाई में उन्हें अचानक हृदयघात आया था, जिसके बाद 5 तारीख से रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

आईपीएस प्रखर पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीआईजी, सीआईडी के पद पर पदस्थ थे। अपने सेवा काल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक रह चुके थे। इसके अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी थीं।

उनके आकस्मिक निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई