आईपीएस आशुतोष सिंह को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गृह मंत्रालय (MHA) ने उन्हें प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया है।
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं। मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि आशुतोष सिंह को जल्द ही रिलीव किया जाए, ताकि वे अपने नए पद पर कार्यभार संभाल सकें।
आदेश के मुताबिक, सीबीआई में उनका कार्यकाल ज्वाइनिंग की तारीख से पांच साल या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) तय किया गया है। दीपावली के दूसरे दिन जारी यह आदेश आईपीएस आशुतोष सिंह के लिए एक तरह का त्योहार का तोहफा माना जा रहा है।





