IPL स्टार ने मां को गिफ्ट की Tata Curvv SUV,

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के धाकड़ तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने अपनी मेहनत की कमाई से अपनी मां को खास तोहफा दिया है। उन्होंने Tata Motors की नई शानदार SUV Tata Curvv अपनी मां को गिफ्ट की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अर्शदीप ने इस खास पल को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसमें वे अपने माता-पिता के साथ टाटा शोरूम पहुंचते हैं और Tata Curvv SUV की चाबी अपनी मां को सौंपते हैं। ये पल न केवल भावुक करने वाला है, बल्कि उनके फैंस के लिए भी गर्व का क्षण है।
Tata Curvv – शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस
टाटा की ये प्रीमियम SUV कूपे स्टाइल में आती है और Atlas प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें तीन इंजन विकल्प मिलते हैं:
नया Hyperion GDi टर्बो पेट्रोल इंजन – 125bhp पावर, 225Nm टॉर्क
1.2 टर्बो पेट्रोल इंजन – 120bhp पावर, 170Nm टॉर्क
डीजल वेरिएंट
प्रीमियम फीचर्स जो Tata Curvv को बनाते हैं खास:
10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ
6 एयरबैग्स से लैस सेफ्टी सिस्टम
500 लीटर का बूट स्पेस
208mm ग्राउंड क्लीयरेंस
R17 अलॉय व्हील्स
ऑटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल
कीमत की बात करें तो…
Tata Curvv की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख है, जबकि Hyperion इंजन वेरिएंट ₹13.99 लाख से शुरू होता है।





