IPL की लाइट बंद, जिम्मेदार पाक हैकर्स? ख्वाजा आसिफ के दावे से सोशल मीडिया में हड़कंप!

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने पाकिस्तान के संसद में खड़े होकर कहा है कि IPL 2025 की फ्लडलाइट्स पाकिस्तान के ‘साइबर वॉरियर्स’ ने हैक की थीं और सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि भारत के डैम्स से पानी छोड़ने की घटना भी उन्हीं के हैकर्स का कमाल था
ख्वाजा आसिफ साहब संसद में बोलते गए और सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश होती गई। एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा — ये उस देश के रक्षामंत्री हैं जो सुई भी चीन से पूछकर खरीदता है! वहीं किसी ने गधे और फरारी की रेस की तुलना कर दी
बात करें IPL की तो 8 मई 2025 को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान फ्लडलाइट्स बंद हो गई थीं, और BCCI ने इसे तकनीकी खराबी बताया था। लेकिन अब ख्वाजा आसिफ साहब का कहना है कि वो ‘तकनीक’ नहीं, ‘टेक्नीशियन’ पाकिस्तान से ऑनलाइन जुड़ा था!
सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान के ये कथित हैकर्स वाकई IPL की लाइटें बंद कर सकते हैं, या फिर ये बयान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आई बौखलाहट का नतीजा है? फिलहाल तो सोशल मीडिया पर ख्वाजा ट्रेंड कर रहे हैं – लेकिन ट्रोल के कैटेगरी में।





