IPL 2025 Final: RCB फाइनल में, फैंस के लिए टिकट बुकिंग शुरू – जानें पूरी डिटेल!

IPL 2025 Final:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने IPL 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर विराट कोहली की टीम अब खिताब से बस एक कदम दूर है। यह मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, और फैंस इस ऐतिहासिक मैच का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
कब और कहां मिलेगा फाइनल का टिकट?
बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि IPL 2025 के प्लेऑफ और फाइनल टिकटों की बिक्री 26 मई से शुरू हो चुकी है। टिकटों की आधिकारिक बिक्री ज़ोमैटो (Zomato) के डिस्ट्रीक्ट प्लेटफॉर्म पर की जा रही है।
रुपे कार्डधारकों को टिकट खरीदने की 24 घंटे की एक्सक्लूसिव विंडो दी गई है।
फाइनल मैच की तारीख: 3 जून 2025
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
टिकट खरीदें: Zomato District पर
RCB की फाइनल जर्नी
RCB की यह चौथी फाइनल एंट्री है। इससे पहले टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस बार RCB इतिहास रचेगी और अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी।
पंजाब किंग्स को मिला एक और मौका
हालांकि पंजाब किंग्स क्वालिफायर-1 में हार गई, लेकिन टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। पंजाब अब क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी (जो मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा)।
इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में RCB से टकराएगी।





