आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स,जानिए मैच से जुड़ी हर अहम जानकारी

आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में आज शाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे। इस सीज़न में अब तक दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है और प्वॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

वहीं दूसरी ओर, कोलकाता की टीम संघर्ष कर रही है। KKR ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से केवल 3 में जीत हासिल की है और 5 में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा, जिससे टीम फिलहाल 7 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

अब तक IPL इतिहास में दिल्ली और कोलकाता के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। KKR ने अधिक जीत दर्ज की है, लेकिन 2022 के बाद से DC का पलड़ा भारी रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 5-5 से बराबरी है।

पिच रिपोर्ट:

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बड़े स्कोर की संभावना को बढ़ाते हैं। स्पिन गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ता है।

संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
फाफ डु प्लेसिस
अभिषेक पोरेल
करुण नायर
केएल राहुल (विकेटकीपर)
अक्षर पटेल (कप्तान)
ट्रिस्टन स्टब्स
विप्रज निगम
मिशेल स्टार्क
दुष्मंथा चमीरा
कुलदीप यादव
मुकेश कुमार
आशुतोष शर्मा

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर)
सुनील नरेन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
वेंकटेश अय्यर
अंगकृष रघुवंशी
रिंकू सिंह
आंद्रे रसेल
रमनदीप सिंह / मनीष पांडे
रोवमैन पॉवेल
चेतन सकारिया
हर्षित राणा
वरुण चक्रवर्ती

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई