लालबहादुर शास्त्री स्कूल में न्यौता भोज, कलेक्टर ने बच्चों के साथ किया भोजन

बिलासपुर:कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों में न्यौता भोज कराने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता बढ़ाना और सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान आकर्षित करना है।इसी क्रम मे आज न्यौता भोज का आयोजन लालबहादुर शास्त्री अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम सेजेश में किया गया। इस दौरान न्यौता भोज में मौजूद सेजेश नोडल अधिकारी अनिल तिवारी, शिक्षक रामेश्वर जायसवाल, प्राचार्य बी के चौकसे सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं व शिक्षक शामिल रहे। उपस्थित कार्यक्रमों में भोजन कर बच्चों के साथ संवाद करते रहे और समुदाय को सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास दिलाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा, यह पहल बच्चों की पोषण संबंधी स्थिति का निरीक्षण करने और मिड-डे मील जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता का आकलन करने का भी एक तरीका है।

IMG 20241128 WA0011 IMG 20241128 WA0013

ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूल प्रशासन और सरकारी अधिकारियों के बीच संवाद बेहतर होता है और स्कूल की ज़रूरतों पर ध्यान दिया जाता है। इसी को लेकर प्राचार्य बी के चौकसे ने बताया कि ऐसे आयोजनो से बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन से उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनकी समग्र भलाई पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। बच्चों के बीच इस पहल से प्रसन्नता और उत्साह देखने को मिला है, क्योंकि उन्हें अच्छे और स्वादिष्ट भोजन का अनुभव हो रहा है, जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button