रायपुर में बनेगी इंटरनेशनल बैडमिंटन अकादमी: 8 कोर्ट और 2000 दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग

रायपुर। रायपुर में खेल सुविधाओं को नई पहचान देने के लिए प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अकादमी बनाने की मंजूरी दे दी है। करीब 8.96 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह अकादमी लाभांडी क्षेत्र की लगभग 2 एकड़ जमीन पर तैयार की जाएगी। खास बात यह है कि इसका डिजाइन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।

अकादमी में 8 अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट होंगे। खिलाड़ियों के लिए जिम, योगा हॉल, फिजियो और फर्स्ट एड रूम, ड्रेसिंग रूम, प्लेयर्स लाउंज, वीआईपी लाउंज-डाइनिंग और रेस्ट रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। दर्शकों के लिए 2000 से अधिक क्षमता वाली विशाल गैलरी भी बनाई जाएगी। साथ ही प्रशासनिक कार्यालय, कोच रूम और ट्रेनिंग कक्ष भी इस अकादमी का हिस्सा होंगे।

orig 1 1 1757108017

यह अकादमी न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर के खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्रशिक्षण केंद्र साबित होगी। अधिकारियों ने बताया कि यहां राष्ट्रीय और जूनियर स्तर के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए नेशनल कोच नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही बोर्डिंग अकादमी भी संचालित होगी ताकि खिलाड़ी पूरी तरह खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

खेल विभाग की संचालक तनुजा सलाम ने कहा कि उद्योग जगत से सीएसआर के जरिए सहयोग लेकर इस अकादमी को देश की सर्वश्रेष्ठ खेल संस्थानों में शामिल करने का लक्ष्य है। माना जा रहा है कि इस अकादमी से प्रदेश के खिलाड़ियों को नई ऊंचाई मिलेगी और बैडमिंटन में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई