इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा का हॉस्टल के बाथरूम में मिला शव..

इंदौर: इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। होस्टल के बाथरूम में उसका शव मिला। मूलत: ग्वालियर निवासी 22 वर्षीय कशिश केएम वाधवानी इंदौर में देवास नाका स्थित एक निजी कालेज से इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह पास ही के होस्टल में किराये से रहती थी।

बुधवार शाम उसने स्वजन के फोन नहीं उठाए तो चिंता हुई। सहेली देखने गई तो बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला। उसने कशिश के दोस्त तनिष्क को काल करके बुलाया। कशिश बाथरूम में बेसुध पड़ी थी। उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कशिश की सहेलियों ने बताया कि उसे सांस की समस्या थी। वह पहले भी बेहोश हो चुकी थी। लसूड़िया थाने के एसआइ नरेंद्र जैसवार के मुताबिक जांच की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button