रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से चल रहा था नेटवर्क, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली से किया जा रहा था, जबकि रायपुर में लोकल सप्लाई चेन सक्रिय थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डेड ड्रॉप सिस्टम के जरिए सुनसान जगहों पर ड्रग्स रखकर लोकेशन और वीडियो ग्राहकों को भेजते थे, ताकि सीधे संपर्क से बचा जा सके। सप्लाई के लिए कोरियर और रैपिडो राइडर्स का इस्तेमाल किया जाता था, जबकि पेमेंट अलग-अलग बैंक खातों से लिया जाता था।

IMG 1107

पुलिस के मुताबिक, महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। इनके निर्देश पर रायपुर निवासी कुणाल मंगतानी कोरियर से ड्रग्स मंगवाता था, जबकि सौरभ यादव, शुभम राठौर और सौरभ डोंगरे रैपिडो के जरिए सप्लाई करते थे।

IMG 1108

एसीसीयू को सूचना मिलने के बाद 29 मार्च को तेलीबांधा क्षेत्र से तीन आरोपियों को एमडीएमए के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया और मास्टरमाइंड को दिल्ली से रायपुर बुलाकर कार्रवाई की गई। थाना तेलीबांधा में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

IMG 1106

पुलिस ने आरोपियों के पास से 48.03 ग्राम एमडीएमए (करीब 7 लाख रुपये कीमत), 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, बाइक और ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल कोरियर बॉक्स बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल मंगतानी, सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर, सौरभ यादव, महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई